बजरंग दल की बेहयाई करतूत: सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक के कपड़े फाड़े, की मारपीट
पंखुड़ी अलीगढ़ में फ़र्ज़ी मुठभेड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंची थी।
कट्टर हिन्दुवादी संगठन बजरंग दल की गुंडागर्दी एक बार फिर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक के साथ मारपीट की है, तथा उनके कपड़े फाड़ दिए। पत्रिका की ख़बर के मुताबिक पंखुड़ी अलीगढ़ में फ़र्ज़ी मुठभेड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंची थी।
यहां पहले से मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पंखुड़ी की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद उनके साथ बुरी तरह मारपीट की है। घटनास्थल पर मौज़ूद योगी सरकार की पुलिस तमाशबीन बनकर यह गुंडागर्दी देखती रही।
इस घटना का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बजरंग दल के लोगों ने पंखुड़ी और उनके साथ गए लोगों के साथ ज़्यादती की है।
https://www.facebook.com/pankhuri.pathak/videos/10160826363675332/
पंखुड़ी पाठक अलीगढ़ में फ़र्ज़ी मुठभेड़ में मारे गए नौशाद और मुस्तकीम के परिवारों से मिलने पहुंची थी। उनके साथ में फ़िल्म राइटर अमरेश मिश्रा और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कई ऐक्टिविस्ट भी मौजूद थे।