भारतीय वायुसेना की मिसाइल ने उड़ाया था खुद का ही हेलीकॉप्टर, शहीद के पिता ने कहा- चुनाव के कारण मोदी सरकार ने सच को छिपा लिया
“हमें इस घटना की सच्चाई के बारे में जानने का अधिकार था, जिसके कारण उसकी मौत हुई थी.”
26 फरवरी को बालाकोट एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय और पाकिस्तानी फाइटर जेट के बीच संघर्ष के दौरान बड़गाम में एमआई-17 चौपर क्रैश होने की ख़बर आई थी. हालांकि तनाव की स्थिति में इस घटना की मीडिया कवरेज नहीं हो पाई. इस हेलीकॉप्टर में सर्जेंट विक्रांत सहरावत के साथ 5 IAF कर्मी सहित एक आम नागरिक की मौत हो गई थी. हालांकि अब प्रारंभिक जांच में मालूम चला है कि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली की एक मिसाइल ने एमआई-17 हेलिकॉप्टर पर गलती से निशाना साधा दिया था.
इस मामले को लेकर सहरावत के परिवार का कहना है कि इतने महीनों से उन्हें पूरी सच्चाई नहीं बताकर हमें अंधेरे में रखा गया. इसलिए वह ठगा हुआ महसूस करते हैं. सर्जेंट विक्रांत सहरावत के अवशेषों को घर लाने वाले अधिकारी ने घटना की वजह ‘तकनीकी ग़लती’ बताया था.
शहीद विक्रांत हरियाणा के भदानी गांव के रहने वाले थे. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार 62 वर्षिय सहरावत के पिता ने श्री कृष्णा ने कहा कि, “हमें इस घटना की सच्चाई के बारे में जानने का अधिकार था, जिसके कारण उसकी मौत हुई थी. हम राजनीति को नहीं समझते हैं. लेकिन, हो सकता है कि लोकसभा चुनाव के कारण हमसे इन सारे तथ्यों को छिपाए गए थे. जिस तरह से पुलवाम हमले का चुनावी लाभ लेने के लिए राजनीतिकरण किया गया. ऐसा लगता है कि चुनावी मौसम में यदि इस घटना का खुलासा होता तो सरकार को शर्मिंदगी होती. इसलिए इस मामले को छुपाकर परिस्थिती के अनुकूल बनाया गया था.”
सहरावत की विधवा पत्नी सुमन ने कहा कि, “इस घटना के एक सप्ताह बाद ही उन्हें एक हिंदी अख़बार के लेख से झटका लगा था. जिसमें लिखा गया था कि संभवत: चौपर आग की चपेट में आ गया था.” वहीं, सहरावत की मां कांता देवी ने कहा कि, “पड़ोसी गांव के वायु सेना में काम करने वाले शेरावत के कुछ दोस्तों ने भी इस पर संकेत दिया था. लेकिन, उन्होंने चुप रहने की सलाह दी.”
घटना की जांच कर रही अदालत ने अगले कुछ हफ्ते में मामले से जुड़ी फाइनल रिपोर्ट पेश कर सकती है. लेकिन, जब तक की आधिकारिक रिपोर्ट उनके परिवार के साथ साझा नहीं किया जाता है. तब तक शेरावत के परिवार को मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है.
सहरावत की मां कांता देवी ने कहा कि, “समाचार रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि दोषी एयर ऑफिसर कमांडिंग का तबादला किया जा रहा है. मैं मांग करती हूं कि जिम्मेदार सभी अधिकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए.”