May a good source be with you.

बदायूं में पटाखा गोदामों और दुकानों पर छापेमारी

छापेमारी के दौरान तीन गोदाम सील किए गए, जिनमें क्षमता और अनुमति से अधिक पटाखे पाए गए हैं।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को विस्फोट की घटना के बाद नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में आतिशबाजी की दुकानों और गोदामों पर शनिवार को छापेमारी की गई । नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने बताया कि आज उनके और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में नगर के आतिशबाजी के गोदामों और दुकानों पर छापामारी की गई ।

उन्होंने बताया कि तीन गोदाम सील किए गए हैं जिनमें क्षमता एवं अनुमति से अधिक पटाखे पाए गए। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि तीनों गोदामों के लाइसेंस जिस स्थान के लिए दिए गए हैं, वे उस नियत स्थान पर नहीं बनाये गये हैं । इसके अतिरिक्त इन गोदामों में जो पटाखे प्राप्त हुए, वह लाइसेंस में अंकित क्षमता से बहुत अधिक हैं ।

उन्होंने बताया की तीनों गोदाम स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है । साथ ही पटाखों का कारोबार करने वाले अन्य दुकानदारों पर भी ठोस कार्रवाई की जाएगी । उल्लेखनीय है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में कल पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से आठ लोगों की जान चली गयी थी ।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+