गुजरात की भीड़ से भागते यूपी बिहार के लोग, यूपी बिहार की भीड़ से कहाँ कहाँ भागे लोग
इन सबके बीच जिन लोगों को अहमदाबाद की बसों में लदा कर तीस तीस घंटे की असहनीय यात्रा पर निकलना पड़ा है, उनकी यह पीड़ा पूरे देश को शर्मसार करे। यह कितना दुखद है। यूपी बिहार के लोगों ने इस मुल्क को सस्ता और उम्दा श्रम देकर सँवारा है। हर बात पर उन्हें हाँक देना ठीक नहीं है।