भाजपा पार्षद ने नोटबन्दी के समय 5 करोड़ रुपए लिए थे, नहीं लौटाने पर मारा- नक्सलियों का दावा
नक्सलियों ने एक पर्चे के जरिए भाजपा पार्षद पर संगीन आरोप लगाए हैं.
बिहार की एक घटना ने बीजेपी नेताओं की नक्सलियों के साथ सांठगांठ को उजागर किया है. दरअसल, शनिवार को औरंगाबाद ज़िले के देव में भाकपा माओवादियों ने भाजपा के विधान पार्षद राजन सिंह के घर पर हमला बोला था. नक्सलियों ने इसके पीछे यह वज़ह बतायी कि नोटबंदी के समय पार्षद ने उनसे पांच करोड़ रुपए ले रखी थी, जब उन्होंने उसे बाद में लौटाने से मना किया तो हमने हमला किया.
नक्सलियों ने एक पर्चे के जरिए भाजपा पार्षद पर संगीन आरोप लगाए हैं. न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार नक्सलियों ने अपने पर्चे में आगे लिखा है, ‘माओवादियों तथा उनके रिश्तेदारों की संपत्ति सरकार द्वारा अन्यायपूर्ण तरीके से जब्त की जा रही है जिसका संगठन विरोध कर रहा है.’
उधर भाजपा पार्षद ने माओवादियों की बातों को खारीज़ किया है. उन्होंने कहा कि नक्सली मुझे टारगेट कर रहे हैं. पर उनका कोई पैसा मेरे पास बकाया नहीं. न ही मैं किसी को लेवी देता हूं.