May a good source be with you.

राजस्थान: शुरुआती रूझानों में कांग्रेस को बहुमत

कांग्रेस 100 सीटों पर आगे चल रही है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस आगे चल रही है. कांग्रेस जहां राज्य में 100 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं बीजेपी 78 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 199 सीटों पर हुए मतदान के वोटों की गिनती मंगलवार की सुबह शुरू हो गयी. राज्य भर में बनाए गए कुल 35 केंद्रों पर लगभग 20,000 कर्मचारी वोटों गी गिनती कर रहे हैं.

निर्वाचन विभाग के अनुसार मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना के लिए जयपुर और जोधपुर में दो-दो केंद्र जबकि बाकी 31 जिलों में एक-एक केंद्र बनाया गया है।

राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान सात दिसंबर को हुआ था।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+