असम: जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 124 हुई
जहरीली शराब पीने से बीमार 331 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.
असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 124 तक पहुंच गई है और 331 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कम से कम 71 लोगों की मौत हो गई और वहां 272 लोगों का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि जोरहाट जिले के तिताबूर उपमंडल अस्पताल में चार और लोगों की मौत हुई है.
अधिकारी ने बताया कि गोलाघाट जिले में 49 लोगों की मौत हुई है और 59 अन्य का गोलाघाट सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौत घरों में हुई है, उसकी खबर अधिकारियों को नहीं मिली है.