नस्लों का करे जो बंटवारा, रहबर वो कौम का ढोंगी है- मौजूदा हुकूमत को आशुतोष राणा ने दिखाया आईना
अभिनेता को आशुतोष राणा एक निजी टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश की मौजूदा स्थिति के बारे में बात कर रहे थे.
देश में असहिष्णुता और अल्पसंख्यकों दलितों पर अत्याचार की घटनाओं के बीच अभिनेता आशुतोष राणा ने मौजूदा हुकूमत पर तीखी टिप्पणी की है. बॉलीवुड के इस जाने माने अभिनेता ने कहा है कि देश का मतलब मानचित्र पर बना कोई भौगोलिक हिस्सा नहीं होता बल्कि हर एक व्यक्ति अपने आप में देश है.
दरअसल, आशुतोष राणा एक निजी टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. यहां टीवी की एंकर ने जब देश की मौजूदा स्थिति के बारे में आशुतोष से पूछा तो उन्होंने कहा-
बांट दिया इस धरती को क्या चांद सितारों का होगा,
और नदियों के कुछ नाम रखे बहती धारों का क्या होगा
शिव की गंगा भी पानी है, आब-ए-ज़मज़म भी पानी है,
मुल्ला भी पिए पंडित भी पिए पानी का मज़हब क्या होगा.
और इन फ़िरका परस्तों से पूछो क्या सूरज अलग बनाओगे,
एक हवा में सांस है सबकी, क्या हवा भी नई चलाओगे,
नस्लों का करे जो बंटवारा, रहबर वो कौम का ढोंगी है,
क्या ख़ुदा ने मंदिर तोड़ा था, या राम ने मस्ज़िद तोड़ी है.
आशुतोष राणा ने इस छोटी बातचीत में मौजूदा सरकार और उनके रहनुमाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कई नसीहतें दीं.