“मोदी राज की उलटी गिनती शुरू”, भाजपा की हार पर बोले दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अभी तक के रूझानों के मुताबिक कांग्रेस को बहुमत मिलता नज़र आ रहा है.
विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि अब देश से मोदी राज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.
अरविन्द केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है, “उलटी गिनती शुरू हो गयी.” ग़ौरतलब है कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से भाजपा सरकार की विदाई हो रही है. इन तीनों राज्यों में अभी तक के रूझानों के मुताबिक कांग्रेस को बहुमत मिलता नज़र आ रहा है.
मोदी राज की उलटी गिनती शुरू हो गयी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 11, 2018
इन तीन राज्यों में फिलहाल भाजपा की सरकार थी. कई मुद्दों पर फ़ेल भाजपा को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. इस चुनाव परिणाम को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है.