May a good source be with you.

आर्टिकल 370: कश्मीरी बच्चों ने नहीं गाया ‘हिंदुस्तान हमारा है’ गीत, सोशल मीडिया पर भाजपा रैली का पुराना विडियो वायरल

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

ट्विटर उपयोगकर्ता गीतिका स्वामी, जिसे रेलवे मंत्री पियूष गोयल के कार्यालय द्वारा फॉलो किया जाता है, उन्होंने मुस्लिम बच्चों द्वारा ‘हिंदुस्तान हमारा है’ गीत गाते हुए एक वीडियो साझा किया है। स्वामी ने वीडियो को ट्वीट करते हुए दावा किया कि औसत कश्मीरी लोग अनुच्छेद 370 के तहत कश्मीर के विशिष्ट दर्जे को निष्क्रिय करने का जश्न मना रहे हैं। उनके ट्वीट के मुताबिक,“#KashmirWelcomesChange. कश्मीर के बच्चे गा रहे है कि ‘हिंदुस्तान हमारा है’ और जहां सेकुलर लोग आर्टिकल 370 पर लिए गए फैसले से नाराज़ है, औसत कश्मीरी भारत के साथ हुए एकीकरण का जश्न मना रहा है!”-(अनुवाद)।

https://twitter.com/SwamiGeetika/status/1159281645217669120

समान संदेश के साथ यह वीडियो फेसबुक पर भी प्रसारित है।

भाजपा रैली का पुराना वीडियो

स्वामी द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक लोगो -‘जम्मू कश्मीर की आवाज़’ दिख रहा है। ऑल्ट न्यूज़ ने समान नाम के फेसबुक पेज द्वारा 15 अप्रैल, 2019 को साझा की गई समान वीडियो क्लिप मिली। उपरोक्त वीडियो चार महीने पुरानी है इसलिए इसके साथ किया गया दावा कि यह सरकार के आर्टिकल 370 को निष्क्रिय करने के फैसले के बाद का है, सच नहीं हो सकता।

यूट्यूब पर कीवर्ड्स से सर्च करने से हमें भाजपा जम्मू-कश्मीर द्वारा 15 अप्रैल को पोस्ट किया गया समान वीडियो मिला, जिसमें विवरण दिया गया है –“बीजेपी की रैली के दौरान किश्तवाड़ के किल्सर में बच्चे यह हिंदुस्तान हमारा है गाना गा रहे है”-(अनुवाद)।

साझा किया गया वीडियो सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 पर लिए गए निर्णय के बाद का नहीं है बल्कि भाजपा की एक पुरानी रैली का है। पहले भी इसकी पड़ताल बूमलाइव द्वारा की जा चुकी है।

अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद ऑल्ट न्यूज़ ने ऐसी कई गलत सूचनाओं की पड़ताल की है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+