May a good source be with you.

कमल तो खिल गया देश कीचड़ हो गया: अनुराग कश्यप ने ‘कीचड़ में खिलता है कमल’ पर किया पलटवार

अनुराग कश्यप ने यह जवाब भाजपा समर्थक को दिया था. जिसने कहा, ‘कीचड़ में ही कमल खिलता है इसलिए कमल का बटन दबाएं.’

मशहूर फ़िल्म डायरेक्ट अनुराग कश्यप ट्विटर पर काफ़ी मुखर दिखते हैं. वो किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से राय रखते हैं. ताज़ा मामले में वो अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, एक भाजपा समर्थक ट्विटर उपयोगकर्ता ने अनुराग कश्यप को टैग करते हुए लिखा कि, ‘कीचड़ में ही कमल खिलता है इसलिए कमल का बटन दबाएं.’ अनुराग कश्यप ने इसका बहुत ही दिलचस्प अंदाज में रिप्लाई दिया.

अनुराग कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा, “कमल तो खिला ही हुआ है.देश कीचड़ हो गया है.” कश्यप के ट्वीट पर काफ़ी रिएक्शन आएं. कई लोगों ने ट्वीट की वाहवाही की तो कइयों ने उन्हें फिर से ट्रोल भी किया.

आगे एक और ट्वीट में ट्रोलर को जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया, “ट्रोल्स के होश फाख्ता करना बहुत ही आसान है. न सिर्फ उनमें ह्यमूर की कमी होती है, बल्कि वे इस समझने के लिए भी कम अकल होते हैं.”

एक अन्य ट्विटर उपयोगकर्ता ने जब कश्यप से सवाल किया कि “मोदी को वोट न दें तो किसे दें. कौन है उनके सामने?” इसके जवाब में फिल्म निर्देशक ने कहा, “वोट अपने लोकसभा क्षेत्र के उस उम्मीदवार को दो जो आपकी समस्या को सुनता हो और उसका समाधान करता हो. चाहे वह बीजेपी का हो, कांग्रेस का हो या स्वतंत्र..वहीं प्रधानमंत्री के उम्मीदवार को चुनेगा.”

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+