सर आपने पांच सालों में हमारे लिए क्या किया: वोटर का सवाल सुन छू मंतर हुए अनुपम खेर
एक दुकानदार ने उनसे यह पूछा कि आपने पांच सालों के दौरान कौन से वादे पूरे किए तो खेर उसका जवाब नहीं दे पाए.
अनुपम खेर, जिन्हें बीते सोमवार को चंडीगढ़ से अपनी पत्नी के लिए प्रचार किए बिना ही वापस लौटना पड़ा था. आज एक बार फिर उन्हें ज़िल्लतों का सामना करना पड़ा है. दरअसल, चुनावी कैम्पेन के दौरान जब एक दुकानदार ने उनसे यह पूछा कि आपने पांच सालों के दौरान कौन से वादे पूरे किए तो खेर उसका जवाब नहीं दे पाए. फिर समर्थकों के झुंड में पार्टी नारे के बीच आगे बढ़ गए.
एक पत्रकार के द्वारा शेयर किए गए विडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि अनुपम खेर वोट मांगने के लिए एक दुकान में प्रवेश करते हैं लेकिन जब वहां उनकी बात नहीं बनती तो जल्दी से बाहर आ जाते हैं. विडियो में दुकानदार पूछता है कि “सर एक छोटी सी चीज़ पूछना चाहूंगा. आपलोगों ने कुछ वादे किए थे. इसमें से क्या दिया है आपलोगों ने?” दरअसल, दुकानदार अनुपम खेर को बीजेपी का 2014 का घोषणा पत्र दिखाता है. सवाल के जवाब में अनुपम खेर कुछ नहीं कह पाते हैं और दुकान से बाहर निकल जाते हैं.
https://twitter.com/scribe_prashant/status/1126011899882029057?s=21
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अनुपम खेर जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पाए हैं. इससे पहले जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा था कि ‘आपकी पत्नी किरण खेर अभिनेत्री के रूप ज़्यादा सक्रिय दिखती हैं बजाय एक सांसद के?’ इसके जवाब में अनुपम खेर ‘भारत माता की जय’ बोलकर आगे बढ़ गए.
अनुपम खेर अपनी पत्नी और चंडीगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर के प्रचार में भले जोरों-शोरों से लगे नज़र आ रहे हैं. लेकिन स्थानीय लोगों में इसका कोई खास उत्साह नहीं दिख रहा है. बीते सोमवार को एक चुनावी सभा में भीड़ नहीं जुटने से उसे रद्द करना पड़ा. अनुपम खेर को मायूस वापस लौटना पड़ा था.