कांग्रेस और नेशनल हेराल्ड के ख़िलाफ़ दायर 5000 करोड़ के मानहानि का मुक़दमा वापस लेंगे अनिल अंबानी
अनिल अंबानी की नेतृत्व वाली रिलांयस समूह ने अगस्त 2018 में राफ़ेल मामले में नेशनल हेराल्ड अख़बार के ख़िलाफ़ मुक़दमा दायर किया था.
अनिल अंबानी ने कांग्रेस के अख़बार नेशनल हेराल्ड के ख़िलाफ़ किए गए 5000 करोड़ रुपए के मानहानि के मुक़दमे को वापस लेने का आश्चर्यजनक फैसला लिया है. दरअसल, अनिल अंबानी की नेतृत्व वाली रिलांयस समूह ने अगस्त 2018 में राफ़ेल मामले में नेशनल हेराल्ड अख़बार के ख़िलाफ़ मुक़दमा दायर किया था.
जानकारी के मुताबिक़ कंपनी ने नेशनल हेराल्ड के एडिटर इंचार्ज और आर्टिकल के लेखक विश्वदीपक के ख़िलाफ़ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. दायर याचिका में कहा था कि अख़बार ने राफ़ेल विमान डील को लेकर फर्ज़ी और अपमानजनक आर्टिकल छापे थे.
अनिल अंबनी की कंपनी ने आरोप लगाया था कि अख़बार ने “राफेल सौदे से 10 दिन पहले ‘अनिल अंबानी ने बनाई रिलायंस डिफेंस’ नाम से फर्ज़ी और अपमानजनक आर्टिकल छापा था.”
अंबानी की कंपनी का कहना था, “पब्लिश की गई आर्टिकल जनता को गुमराह करने वाला है और एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी की नकारात्मक छवि को प्रदर्शित करता है. जिसके कारण लोगों पर ग़लत असर पड़ेगा. इस लेख से कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है”
पीटीआई इनपुट्स पर आधारित