सर्वेः प्रधानमंत्री मोदी के प्रदर्शन को बेहतर नहीं मानते लोग, आंध्र प्रदेश में केवल 18 प्रतिशत लोगों ने किया पसंद
आंध्र प्रदेश के अलावा तमिलनाडु और केरल में भी भाजपा के प्रति लोगों की नाराज़गी दिख रही है.
देश में लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे मोदी सरकार के कार्यों को लेकर तरह-तरह के सर्वे किए जा रहे हैं. एक सर्वे की मानें तो आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में ज्यादातर लोग प्रधानमंत्री मोदी के प्रदर्शन से नाखुश हैं.
फर्स्टपोस्ट नेशनल ट्रस्ट सर्वे के अनुसार आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में ज्यादातर लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को कम अंक दिए हैं. सर्वे के अनुसार आंध्र प्रदेश में भाजपा को केवल 18 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है,जबकि टीडीपी 55 प्रतिशत लोगों की पसंद बनी है.
The @firstpost-CNBC-TV18 National Trust Survey | Majority in Andhra Pradesh, Tamil Nadu & Kerala give the PM’s performance a low rating#FirstpostTrustSurvey pic.twitter.com/l16GnEedr1
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) 25 January 2019
वहीं तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) को 57 प्रतिशत और डीएमके को 39 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया है. ग़ौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह का सर्वे प्रधानमंत्री मोदी के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है.