May a good source be with you.

“सऊदी प्रिंस को एयरपोर्ट लेने पहुंचे थे लेकिन अभिनंदन की वतन वापसी के समय बीजेपी रैली में व्यस्त थे पीएम मोदी”

नायडू ने मोदी सरकार पर वादा पूरा न करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर तीखा प्रहार किया है. नायडू ने कहा कि करीब 48 घंटे तक पाकिस्तान की कैद में रहने के बाद भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को लेने तक पीएम नहीं पहुंचे. जबकि सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के लिए वे एयरपोर्ट तक पहुंच गये थे.

जनसत्ता वेबसाइट के अनुसार चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि, “ पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के भारत दौरे के वक्त एयरपोर्ट तक पहुंच गए थे. लेकिन, जब भारत के हीरो अभिनंदन की भारत वापसी का वक्त आया तो खुद आंध्र प्रदेश में राजनीतिक मीटिंग के लिए चल दिए. साथ ही उन्होंने कहा कि, विंग कमांडर के वतन वापसी के वक्त हुई आंध्र प्रदेश की मीटिंग को पीएम को कैंसिल कर देनी चाहिए थी.”

बता दें कि मोदी ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की वापसी पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पूरे देश को अपके साहस पर गर्व है. भारतीय सेना 130 करोड़ देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है.

नायडू ने मोदी सरकार पर वादा पूरा न करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है. अभी आंध्र प्रदेश रीऑर्गनाइजेशन एक्ट 2014 अधूरा है. दरअसल, नायडू ने पीएम को खत लिखा है जिसमें उन्होंने 17 ऐसे पहलुओं का जिक्र किया है जिसमें उनका दावा है कि मोदी ने आंध्र प्रदेश के साथ न्याय नहीं किया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+