नाम बदलू राम: नरेन्द्र मोदी ने बदल दिया अंडमान-निकोबार का नाम, स्थानीय लोगों में नाराज़गी
रोस आइलैंड, नील आइलैंड और हेवलॉक आइलैंड का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वीप, शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अंडमान एवं निकोबार के तीन द्वीपों का नाम बदल दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान यह घोषणा की.
रोस आइलैंड, नील आइलैंड और हेवलॉक आइलैंड का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वीप, शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया है.
न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर के मुताबिक़ इन द्वीपों के नाम बदलने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी गई. यहां के लोगों का मानना है कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लोग नाराज़ हैं क्योंकि प्रशासन ने उनसे सलाह मशविरा किए बगैर यह फैसला ले लिया.
व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने हेवलॉक आइलैंड और नील आइलैंड को एक ‘ब्रांड’ बनाने के लिए काफी पैसा निवेश किया है और इसलिए इन नामों के बदलने से उन्हें समस्या आएगी.