May a good source be with you.

AMU में गुंडागर्दी: भाजयुमो नेताओं ने यूनिवर्सिटी कैम्पस में मंदिर बनाने के लिए कुलपति को धमकाया

भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन को धमका रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन को धमका रहे हैं. उनका कहना है कि प्रशासन उन्हें विश्वविद्यालय के कैम्पस में मंदिर बनाने की इजाज़त दे.

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कुलपति तारिक मंसूर को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि विश्वविद्यालय कैम्पस में एक भी मंदिर नहीं होने की वज़ह से हज़ारों हिन्दू छात्रों को पूजा करने में दिक्कत होती है. ऐसे में विश्वविद्यालय कैम्पस में एक मंदिर का निर्माण कराया जाए.

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी ने अपने ज्ञापन में लिखा है, “अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान ने कहा था कि हिन्दू और मुसलमान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की दो आंखें हैं, इसलिए विश्वविद्यालय के कुलपति को कैम्पस में मंदिर बनाने की अनुमति देनी चाहिए.”

ज्ञापन में आगे लिखा गया है, “हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति को 15 दिनों का समय देते हैं, इस समय-सीमा के भीतर अगर कुलपति कोई जवाब नहीं देते हैं, तो हम अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जाकर मूर्ति स्थापना करेंगे.”

हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष हमज़ा सुफ़ियान का कहना है कि चुनाव नजदीक आने के कारण ये लोग कैम्पस में मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा है, “मंदिर और मस्ज़िद जैसे बेकार के मुद्दे चुनावों के समय ही उठाए जाते हैं. यह विश्वविद्यालय काफी लंबे समय से मौजूद है और सौ साल बाद इन्होंने इस ग़ैरजरूरी मुद्दे को उठाया है. यह मुद्दा साफ तौर पर 2019 के आम चुनाव में लोगों का ध्यान खिंचने के लिए उठाया गया है. मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि कृपया ऐसी बातों को नज़रअंदाज़ करें. उन्हें शोर मचाने दें, हमारी चुप्पी ही उनके हंगामे का सबसे बेहतरीन जवाब होगी.”

बता दें कि पिछले साल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैम्पस में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने जमकर उत्पात मचाया था, जिसमें करीब 28 छात्र जख़्मी हो गए थे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+