May a good source be with you.

अमित शाह को बांग्लादेश के मंत्री का जवाब- शाह के पास भारत-बांग्लादेश सम्बन्ध पर बोलने की योग्यता नहीं, बांग्ला बोलने वाला हर इंसान बांग्लादेशी नहीं

अमित शाह ने कहा था कि भारत में करोड़ों बांग्लादेशी रहते हैं, जिन्हें 2019 में यहां से निकाल दिया जाएगा

बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसानुल हक़ इनु ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर निराशा जताई है। भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को दीमक बताने वाले अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा है कि यह बयान ग़लत है। एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने बताया कि अमित शाह का यह बयान बिल्कुल गैर-जिम्मेदाराना है।
उन्होंने कहा कि अमित शाह के पास जानकारी का अभाव है। उन्हें पता होना चाहिए कि भारत में बांग्लादेशी नागरिक नहीं रहते हैं। बांग्ला बोलने वाले सभी लोग बांग्लादेशी नहीं हैं। हम अमित शाह के इस बयान को कोई तवज्जो नहीं देते क्योंकि वे भारत सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह भारत-बांग्लादेश सम्बन्ध पर बोलने की योग्यता नहीं रखते।
ग़ौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि 2019 में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन चुनकर देश से बाहर निकाला जाएगा।
शाह ने कहा था- ‘भारत में रह रहे करोड़ों बांग्लादेशी दीमक की तरह हैं जो हमारे देश के संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये गरीबों का हक और रोज़गार छीन रहे हैं। वे यहां ब्लास्ट करते हैं, जिसमें हमारे कई लोग मारे जाते हैं।’
उन्होंने कहा- अगर 2019 में फिर से हमारी सरकार बनती है, तो सभी घुसपैठियों को देश से निकाला जाएगा। किसी भी देशभक्त को इस बात से दिक्कत नहीं होनी चाहिए।’
You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+