May a good source be with you.

अमेठी: स्ट्रॉन्ग रूम से EVM को ट्रक में लादकर कहीं ले जाया जा रहा था, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा

घटना गौरीगंज के मानिषी महिला महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम का है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से ईवीएम मशीनों को कहीं ले जाने की ख़बर सामने आई है. बताया जा रहा है कि बिना किसी को बताए ही स्ट्रॉन्ग रूम का ताला खोलकर ईवीएम को कहीं ले जाया जा रहा था, जिसका विरोध स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया.

ट्विटर यूजर संजय श्रीवास्तव द्वारा शेयर किए गए इस विडियो में नज़र आ रहा है कि कुछ लोग ईवीएम मशीन्स को स्ट्रॉग रूम से निकालकर ट्रक में लाद रहे हैं. लेकिन, विडियो में बताया जा रहा है कि गाड़ी का नंबर भी स्पष्ट नहीं है. न जाने मशीन को कहां ले जाया जा रहा है. इसकी ख़बर उम्मीदवार को भी नहीं दी गई है.” विडियो में स्थानीय लोग इसका विरोध करते नज़र आ रहे हैं.

विडियो में प्रशासन पर इस मामले को लेकर आनाकानी करने का आरोप लगाया गया है. सबरंग इंडिया के मुताबिक़ यह विडियो गौरीगंज के मानिषी महिला महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम का है. जहां से सैकड़ों मशीनों को एक ट्रक में लादा जा रहा था. इस बारे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद कानूनगो और लेखपाल से मशीनों को ट्रक में लादे जाने का कारण पूछा, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+