May a good source be with you.

अल्पेश ठाकोर की सभा में लगे मोदी-समर्थक नारे? संपादित विडियो प्रसारित

ऑल्ट न्यूज़ की रिपोर्ट.

गुजरात कांग्रेस के नेता अल्पेश ठाकोर की सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया में व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है। इसमें अल्पेश, भीड़ से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए नारे लगाने को कहते हैं और भीड़ से “मोदी-मोदी” की आवाज़ आती है।

https://www.facebook.com/manish.mantri.37/videos/2738584329501991/

 

शेयर किए जा रहे इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है : “गुजरात के अहमदनगर में राहुल_गांधी की रैली में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस राहुल गांधी का नारा लगाया जनता ने मोदी का नारा लगाया अल्पेश ठाकुर बोले बस बस”

यह वीडियो, इसी संदेश के साथ ट्विटर और फेसबुक पर समान रूप से वायरल है।

संपादित वीडियो, 2017 से वायरल

आल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो बदला हुआ (संपादित) है। इसमें जब अल्पेश ठाकोर भीड़ से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में नारे लगाने के लिए कहते हैं तो भीड़ की प्रतिक्रिया की जगह “मोदी-मोदी” के नारों का ऑडियो चढ़ा दिया (सुपरइंपोज कर दिया) गया है। गुजरात कांग्रेस द्वारा उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस सभा के असली और विस्तृत वीडियो में, 33:29वें मिनट पर, जब अल्पेश ठाकोर भीड़ से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में नारे लगाने के लिए कहते हैं तो लोग वास्तव में “राहुल गांधी ज़िंदाबाद” के नारे लगाते हैं।

2017 में, एबीपी न्यूज़ ने, इसी वीडियो की तथ्य-जांच की थी, जब यह गुजरात चुनाव के दौरान सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। कई मीडिया संगठनों द्वारा इस वीडियो को खारिज किए जाने के बावजूद, इसे सोशल मीडिया में प्रसारित किया जाना जारी है। चुनाव की इस घड़ी में, सोशल मीडिया यूजर्स को वायरल तस्वीरों और वीडियो को लेकर चौकस रहना चाहिए। मतदाताओं को गुमराह करने के लिए भ्रामक पोस्ट किसी राजनीतिक दल के समर्थकों द्वारा प्रचारित/दुष्प्रचारित हो सकते हैं।

 

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+