May a good source be with you.

आलोक वर्मा को CBI निदेशक के पद से हटाया, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कमिटी ने लिया फ़ैसला

ख़बरों के मुताबिक़ नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने विरोध किया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और न्यायमूर्ति सिकरी वर्मा को बर्ख़ास्त करने के फैसले पर अड़े.

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बनी एक उच्चस्तरीय कमिटी ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को बर्खास्त कर दिया है. इस कमिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और न्यायाधीश ए के सीकरी शामिल थे.

न्यूज़18 की एक ख़बर के मुताबिक़ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली इस समिति ने सीवीसी के रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्त किया है. ख़बर के मुताबिक़ नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने लगातार वर्मा को बर्ख़ास्त करने का विरोध करते रहे. गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने 8 जनवरी को केंद्र सरकार के फैसले को रद्द करते हुए वर्मा की बहाली की थी.

बुधवार को अपना कार्यभार संभालते ही वर्मा ने अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव द्वारा जारी किए गए तबादलों के आदेशों को निरस्त कर दिया. ज्ञात हो कि स्थानांतरित अफसरों में वो अफसर शामिल थे जो विशेष निदेशक राकेश अस्थाना पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे थे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+