वोट नहीं डाल पाए “देशभक्त” अक्षय कुमार, कारण पूछने पर जवाब भी नहीं दे पाए, देखें विडियो
प्रधानमंत्री मोदी के प्रशंसक माने जाने वाले अक्षय कुमार कनाडाई नागरिक हैं.
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस विडियो में वोट ना देने के सवाल पर अक्षय कुमार बचते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पत्रकार के सवाल के जवाब में “चलिए, चलिए..” कहा और फिर निकल गए.
अक्षय कुमार एक कार्यक्रम में गए थे. वहां मौजूद एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा, “आपने मुंबई में हुई वोटिंग के दौरान वोट नहीं डाली, इस पर लोग सवाल उठा रहे हैं.” इस सवाल को सुनकर अक्षय कुमार असहज हो गए और जवाब से बचते हुए “चलिए-चलिए” कहकर पत्रकार से दूर हो गए. बता दें कि अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर सवाल उठते रहे हैं. उनके पास कनाडा की नागरिकता है.
Akshay Kumar's 'Dosti Bani Rahe' moment when asked why he didn't vote in the general elections…
Video credit – Viral Bollywood pic.twitter.com/YB06kS7U1S
— Navneet Mundhra (@navneet_mundhra) May 1, 2019
अभिनेता अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के प्रशंसक माने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू लिया था, जिसे “ग़ैर-राजनीतिक” इंटरव्यू कहा गया. इस इंटरव्यू में पूछे गए सवालों को लेकर अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री मोदी की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई.