अक्षय कुमार ने कनाडा को बताया अपना घर, ट्विटर यूज़र्स ने कहा- कोई मुस्लिम यह कहता तो उसके घर पाकिस्तान का टिकट भिजवा देते
ट्विटर यूज़र्स ने अक्षय कुमार के बयान पर बवाल न होने को लेकर प्रश्न खड़े किए.
इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का एक विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल विडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं कि कनाडा उनका घर है और जब वे बॉलीवुड से रिटायर हों जाएंगे तो अपने घर कनाडा लौट आएंगे.
अक्षय कुमार कह रहे हैं "टोरोंटो मेरा घर है और रिटायर होने के बाद में यहीं रहने आऊँगा"।
नसीरुद्दीन शाह को पाकिस्तान का टिकट भेजने वालों एक और टिकट इंतज़ाम कर लीजिए, मीडियाकर्मी भी इसे डिबेट में शामिल कर ले।#NaseeruddinShah pic.twitter.com/HwG9pISAqd
— Dr Nehal Vaidya (@DrNehalVaidya) December 25, 2018
इस वायरल विडियो में अक्षय कुमार ने कहा, “टोरोंटो मेरा घर है और जब मैं इंडस्ट्री से रिटायर हो जाऊंगा तो यहीं आऊंगा.” इस विडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी बॉलीवुड के कई अन्य ऐसे कलाकारों के बयानों से तुलना की जिसमें देश के वर्त्तमान चिंताजनक परिस्थितियों के बारे में टिप्पणी की है.
इस मामले में ट्विटर यूज़र्स अक्षय कुमार को उनके इस बयान के लिए तो घेर ही रहे हैं, लेकिन साथ में उन दक्षिणपंथियों को भी घेर रहे हैं जिन्होंने नसीरुद्दीन शाह और आमिर खान जैसे अभिनेताओं के कुछ बयानों को लेकर उन्हें पकिस्तान चले जाने से लेकर जान से मार देने तक की बातें कही हैं.
एक ट्वीटर उपयोगकर्ता ने आलोचना करते हुए कहा कि इतना सन्नाटा क्यों है भाई, अब क्यों कोई हंगामा नहीं हो रहा है, कोई उन्हें टिकट क्यों नहीं भेज रहा है, पुतले क्यों नहीं जलाए जा रहे हैं.
अक्षय कुमार कह रहे हैं ‘टोरोंटो मेरा घर है और रिटायर होने के बाद में यहीं रहने आऊँगा’।
अरे कोई हंगामा क्यूँ नहीं हो रहा? कोई टिकट नहीं भेज रहा उन्हें? पुतले वुतले क्यूँ नहीं फूंके जा रहे? इतना सन्नाटा क्यूँ है भाई?बड़ी नाइंसाफ़ी है रे बाबा 😈
— Farah khan (@farah17khan) December 24, 2018
ग़ौरतलब है कि इन दिनों नसीरुद्दीन शाह के बुलंदशहर हिंसा के बयान को लेकर बहस छिड़ी हुई है. दक्षिणपंथी संगठनों ने नसीरुद्दीन शाह के बयान के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद उनके कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया. यहां तक कि एक शख्स ने शाह के घर पाकिस्तान का टिकट भी भिजवा दिया था. लेकिन अक्षय कुमार के बयान के बाद कोई प्रदर्शन होता न देख सोशल मीडिया उपभोक्ताओं ने नाराज़गी जाहिर करते हुए कई ट्वीट किए.
एक ट्वीटर उपयोगकर्ता ने लिखा कि चूंकि अक्षय कुमार मुस्लिम नहीं है वह मोदी के सपोर्टर हैं. भक्त को वह देशभक्ति लगती यही बात आमिर खान या सलमान खान या कोई दूसरा मुस्लिम बोला होता तो अबतक टीवी एंकर और भक्तों की लाइन लग गई होती.
क्यों की अक्षय कुमार मुस्लिम नहीं है वाह मोदी के सपोर्टर हैं भक्त को वाह देश भक्ति लगती यही बात आमिर खान सलमान खान। यकोई दूसरा मुस्लिम बोला होता तो अबतक टीवी एंकर और भक्त लोग की लाइन लग गाई होती देश दारोही बताने में कोई टिकट लिया। नहीं
अंजना सर्डन सुधीर यह सब कहां है सोगाए https://t.co/NVfx5Z4yZc— Hafiz Mohammed (@hafiz2004) December 25, 2018