उज्ज्वला योजना पर बोले अखिलेश- जिसकी तस्वीर से देश भर में झूठा प्रचार हो रहा है वो महिला चुल्हे पर खाना बना रही है
“भाजपा ने पाँच साल में झूठा प्रचार छुपाने के लिए केवल नफ़रत फैलाई है.”
उज्ज्वला योजना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में झूठा प्रचार छुपाने के लिए केवल नफ़रत फैलाई है.
सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा, “कुछ दिन पहले एक भाजपा नेता ने गोबर उठाने वालों पर टिप्पणी दी थी. लेकिन सच ये है कि जिसकी तस्वीर से देश भर में झूठा प्रचार हो रहा है वो महिला कंडे को जलाकर अपने परिवार का पेट पाल रही है. भाजपा ने पाँच साल में झूठा प्रचार छुपाने के लिए केवल नफ़रत फैलाई है.”
कुछ दिन पहले एक भाजपा नेता ने गोबर उठाने वालों पर टिप्पणी दी थी। लेकिन सच ये है कि जिसकी तस्वीर से देश भर में झूठा प्रचार हो रहा है वो महिला कंडे को जलाकर अपने परिवार का पेट पाल रही है
भाजपा ने पाँच साल में झूठा प्रचार छुपाने के लिए केवल नफ़रत फैलाई हैhttps://t.co/MnrHVJPzW1
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 8, 2019
दरअसल, अखिलेश यादव ने ट्वीट के साथ उस बीबीसी रिपोर्ट को शेयर किया जिसमें खुलासा किया गया था कि उज्ज्वला योजना का पोस्टर बनी महिला आज चुल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर है.
बीबीसी के ग्राउंड रिपोर्ट में महिला ने बताया कि जब हमें 2016 में यह कनेक्शन मिला, तो 1 सिलेंडर की कीमत 520 रुपए थी. लेकिन अब एक सिलेंडर की कीमत 770 रुपए पहुंच गई है. इसलिए अब वो चुल्हे पर ही खाना बनाती है.
ये भी पढ़ें- BBC रिपोर्टः उज्ज्वला योजना के पोस्टर का चेहरा बनी महिला चुल्हे पर खाना बनाने को मजबूर