योगी सरकार राजनीतिक कार्यक्रमों में सांड को घुसने से नहीं रोक पा रही, ग़रीब किसानों का फसल कैसे बचाएगी- अखिलेश यादव
योगी सरकार के आने के बाद गोवंश के हत्या के प्रतिबंधों को लेकर राज्य में अवारा पशुओं की तदाद काफ़ी बढ़ गई है.
उत्तर प्रदेश में अवारा पशुओं की विकराल होती समस्या को लेकर अखिलेश यादव ने वर्तमान योगी सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि सरकार राजनीतिक कार्यकर्मों में सांड के घुसने से नहीं रोक पा रही है फिर ग़रीब किसानों को क्या हाल रहा होगा.
अखिलेश यादव ने ट्वीट के ज़रिए सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “21 महीनों में हमने एक्सप्रेसवे बनाया था, लेकिन पिछले 2 सालों में जनता 5 करोड़ आवारा पशुओं से परेशान हो गई है.”
उन्होंने आगे लिखा कि “अगर सरकार राजनीतिक कार्यक्रमों में सांड को घुसने से नहीं रोक पा रही है, तो ग़रीब किसानों का क्या हाल हो रहा होगा यह बस वही जानते होंगे.”
21 महीनों में हमने एक्सप्रेसवे बनाया था, लेकिन पिछले 2 सालों में जनता 5 करोड़ आवारा पशुओं से परेशान हो गई है।
अगर सरकार राजनीतिक कार्यक्रमों में सांड को घुसने से नहीं रोक पा रही है, तो ग़रीब किसानों का क्या हाल हो रहा होगा यह बस वही जानते होंगे। pic.twitter.com/6hQcYSbWqp
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 25, 2019
दरअसल, योगी सरकार के आने के बाद गोवंश के हत्या के प्रतिबंधों को लेकर राज्य में अवारा पशुओं की तदाद काफ़ी बढ़ गई है. ये अवारा पशु किसान के फसलों का काफ़ी नुकसान पहुंचा रहे हैं.