May a good source be with you.

नीति आयोग की सूची में सबसे नीचे यूपी-बिहार, अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के विकास की खुल गई पोल

नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में केरल, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु को सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला राज्य बताया गया है

नीति आयोग ने शनिवार को सतत विकास लक्ष्य सूचकांक (एसडीजी) जारी किया है. इस सूची में बिहार, उत्तर प्रदेश और असम को सबसे निचले पायदान पर रखा गया है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है.

ट्विटर पर अखिलेश यादव ने लिखा है, “नीति आयोग ने सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के पैमानों पर उ.प्र को सबसे निचले स्तर पर रखा है. भाजपा के तथाकथित विकास को आख़िरकार प्रमाण-पत्र मिल ही गया. प्रदेश की त्रस्त जनता सब देख रही है और जवाब देने के लिए सही समय की प्रतीक्षा कर रही है.”

बता दें कि नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु को सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला राज्य बताया गया है. इस सूचकांक को राज्यों में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के आधार पर तैयार किया गया है. इस सूचकांक में संयुक्त राष्ट्र द्वारा तय किए गए कुल 17 में से 13 लक्ष्यों को शामिल किया गया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+