“हार देखकर हताश है भाजपा”: सपा मुखिया अखिलेश यादव का तंज
अखिलेश यादव ने कहा कि आज भाजपा को हर गांव-शहर व दल के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव में भाजपा की हार होने वाली है.
सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी को चुनाव में उनके ख़िलाफ़ आने वाले नतीजों की जानकारी मिल गयी है, इसलिए उनमें इतनी बेचैनी है.
अपने ट्वीट में अखिलेश ने लिखा है, ‘विकास’ पूछ रहा है: भाजपा को आगामी चुनाव में उनके ख़िलाफ़ आने वाले नतीजों की ख़ुफ़िया रिपोर्ट मिल गई है क्या? शायद तभी उसमें इतनी बेचैनी है. आज भाजपा को हर गांव-शहर व दल के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा का विपक्ष पर लगातार आरोप लगाना, उनकी हताशा का प्रतीक है.
‘विकास’ पूछ रहा है : भाजपा को आगामी चुनाव में उनके ख़िलाफ़ आने वाले नतीजों की ख़ुफ़िया रिपोर्ट मिल गई है क्या? शायद तभी उसमें इतनी बेचैनी है.
आज भाजपा को हर गाँव-शहर व दल के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
भाजपा का विपक्ष पर लगातार आरोप लगाना, उनकी हताशा का प्रतीक है. pic.twitter.com/onsGUasMSt
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 28, 2019