May a good source be with you.

कन्नौज से अखिलेश यादव तो मैनपुरी से मुलायम सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है.

लोकसभी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और संस्थापक ने सीटें तय कर ली हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे जबकि पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

पत्रिका की ख़बर के अनुसार पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और वह खुद कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है और बूथ स्तर पर अपनी तैयारी कर चुके हैं.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी के आशीर्वाद से 2019 में जीत हासिल करेंगे. अखिलेश यादव ने भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर हमले पर कहा कि वह सेना को बधाई देते हैं. जिन्होंने शहीद जवानों का बदला लेकर पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+