पीएम मोदी की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शर्मिंदा हैं ख़ुद भाजपा के समर्थक- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है लेकिन भाजपा रिकॉर्ड बनाने में लगी है.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा आयोजित विडियो कॉन्फ्रेंस की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि देश के हालात कितने भी खराब हों, लेकिन शूट-बूथ वाली भाजपा के उत्सव जारी रहेंगे.
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि आज जब पूरा देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है, ऐसे में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क का रिकॉर्ड बनाने में लगी है. इस आयोजन पर आज भाजपा समर्थक भी शर्मिंदा हैं. उन्होंने आगे लिखा कि हालात कितने भी खराब हों लेकिन शूट-बूथ वाली भाजपा के उत्सव जारी रहेंगे. निंदनीय.
आज जब पूरा देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है, ऐसे में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क का रिकार्ड बनाने में लगी है. आज तो भाजपा समर्थक भी इस आयोजन पर शर्मिंदा हैं.
हालात कितने भी ख़राब हों पर इस ‘शूट-बूथ’ वाली भाजपा के उत्सव जारी रहेंगे. निंदनीय.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 28, 2019
ग़ौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच आज भाजपा ने मेरा बूथ कैंपेन के तहत दुनिया की सबसे बड़ी विडियो कॉन्फ्रेंस करने का दावा किया है. इसमें भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत हासिल करने के गुर सिखाए हैं, जिसे लेकर विपक्षी दल नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं.