जब हर क्षेत्र में देश गया घट, तो क्या करोगे ला कर बजट- मोदी सरकार के बजट पर अखिलेश ने कसा तंज
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने अंतरिम बजट को झूठ का पुलिंदा करार दिया.
एक तरफ आज जहां मोदी सरकार के द्वारा अंतरिम बजट पेश किया गया, तो वहीं दूसरी ओर इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हर क्षेत्र में देश घट गया है तो सरकार ऐसा बजट लाकर क्या करेगी. उन्होंने मोदी सरकार के बजट को झूठ का पुलिंदा करार दिया है.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि “जब हर क्षेत्र में देश गया घट
तो क्या करोगे लाकर बजट. तैयार हो जाइए, आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें ‘सच’ को छोड़कर सब कुछ होगा…”
जब हर क्षेत्र में देश गया घट
तो क्या करोगे ला कर बजटतैयार हो जाइए आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें ‘सच’ को छोड़कर सब कुछ होगा…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) 1 February 2019
ज्ञात हो कि वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आज अंतरिम बजट पेश किया है. जिसमें किसानों को हर साल 6 हज़ार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की गई है. हालांकि इस घोषणा से किसानों को कितनी राहत पहुंचेगी ये तो आने वाले समय में ही तय हो पाएगा.