“खेती, उद्योग सब बदहाल, अब नहीं चाहिए जुमलेवाली ढोंगी सरकार”.. अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
चालू वित्त वर्ष की तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर घटकर 6.6 फीसदी रही है.
लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीडीपी विकास दर को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा कि खेती, उद्योग और दुकानदारी सब बदहाल हैं. इस बार जुमले वाली ढोंगी सरकार नहीं चाहिए.
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि खेती, उद्योग, दुकानदारी, कारोबार सब बदहाल. घरेलू-विदेशी मांग, नौकरी, रोजगार सब बेहाल है. अब नहीं चाहिए फिर से जुमलेवाली ढोंगी सरकार.
खेती, उद्योग, दुकानदारी, कारोबार सब बदहाल
घरेलू-विदेशी मांग, नौकरी, रोजगार सब बेहाल
नहीं चाहिए अब फिर जुमलेवाली ढोंगी सरकार pic.twitter.com/XBrLz6uucu— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 1, 2019
ग़ौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर घटकर 6.6 फीसदी रही है. जो कि पांच तिमाहियों में निचले स्तर पर है.