1988 में नहीं था इंटरनेट, फिर किसे ईमेल भेज रहे थे PM मोदी?: अहमद पटेल ने मोदी जी पर कसा तंज
न्यूज़ नेशन के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया था कि 1987-88 में उन्होंने डिजिटल कैमरे से लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर ली थी और उसे ईमेल के जरिए भेजा था.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हालिया इंटरव्यू में एक चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा है कि 1987-88 में उन्होंने पहला ईमेल भेजा था, जबकि देश में 1995 के पहले इंटरनेट की सुविधा नहीं थी. कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जब देश में 1995 के पहले इंटरनेट नहीं था, तो मोदी जी कैसे और किसे ईमेल भेजते थे.
ट्विटर पर अहमद पटेल ने लिखा है, “मेरे याद्दाश्त के अनुसार भारत में पब्लिक इंटरनेट की शुरुआत 1995 में हुई थी. मुझे नहीं मालूम आदरणीय प्रधानमंत्री जी 1987/88 में कैसे और किसको ईमेल भेज रहे थे.”
As far as my memory goes public internet service in India began only in 1995. I am not sure how Hon’ble PM was sending email and to whom in 1987/88 pic.twitter.com/pk4NYIFJoQ
— Ahmed Patel Memorial (@ahmedpatel) May 13, 2019
बता दें कि टीवी चैनल न्यूज़ नेशन के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया था कि 1987-88 में उन्होंने डिजिटल कैमरे से लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर ली थी और उसे ईमेल के जरिए भेजा था. प्रधानमंत्री मोदी के ये दोनों दावे झूठ हैं क्योंकि 1995 के पहले ना देश में ईमेल था ना ही डिजिटल कैमरा.
इस बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की खूब फ़जीहत हो रही है. इसके साथ ही न्यूज़ नेशन के साथ प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू पहले से फिक्स था. सोशल मीडिया पर इसे साबित करने वाला विडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है.