आगरा के मेयर का शर्मनाक बयान, ‘अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी’ को बताया आतंकियों का गढ़
इस बयान के बाद यूनीवर्सिटी के कई नए-पुराने छात्रों में नाराज़गी है, साथ ही उनका कहना है कि ‘जैन’ को एएमयू के छात्रों को आतंकवादी कहने पर माफ़ी मांगनी होगी
देश के जाने-माने शैक्षणिक संस्थान, ‘अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी’ को आगरा के मेयर नवीन जैन ने आतंकियों का गढ़ बताया है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आगरा के मौजूदा मेयर नवीन जैन, जो कि लगभग एक दशक से भारतीय जनता पार्टी के नेता भी रहे हैं, ने कहा कि एएमयू में देश-विरोधी विचारों को बढ़ावा दिया जाता है. यहां के छात्र तिरंगा यात्रा जैसी देशभक्ति को बढ़ावा देने वाली चीज़ों का विरोध करते हैं. उनका ये बयान तब आया है जब यूनीवर्सिटी में भगवा झंडे को जलाने की बात कही गई.
इसके साथ ही उन्होंने एएमयू के नाम में बदलाव की भी मांग की. उन्होंने कहा कि देश में कोई ऐसी यूनीवर्सिटी नहीं हैं जिसका धर्म के आधार पर नाम हो. ‘बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी’ के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीएचयू को धर्म के आधार पर पहचान नहीं मिली है, ना ही कभी यूनीवर्सिटी ने खुद को हिन्दू स्टेटस का दिखाया है, जबकि एएमयू इस्लामिक विचारों पर रहते हुए अल्पसंख्यक का दर्जा रखता है, जो की सरासर गलत है.
इस बयान के बाद यूनीवर्सिटी के कई नए-पुराने छात्रों में नाराज़गी है. उनका कहना है कि ‘जैन’ को एएमयू के छात्रों को आतंकवादी कहने पर माफ़ी मांगनी होगी.