“मैं कन्हैया को वोट देना चाह रही थी पर प्रशासन ने जबरदस्ती गिरिराज सिंह को वोट दिला दिया”
बेगूसराय में मतदान के दौरान बूथों पर भारी गड़बड़ी का अंदेशा, सोशल मीडिया पर विडियो हो रहे हैं वायरल
भारतीय जनता पार्टी अब लोगों के वोट के अधिकार भी हमला कर रही है. लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के मतदान की कड़ी में सबसे बहुचर्चित सीट बेगूसराय में भी वोटिंग हो रही है. लेकिन, आज सुबह से सोशल मीडिया पर ऐसे कई विडियो वायरल हुए जिसमें प्रशासन द्वारा मतदाताओं पर दवाब बनाकर भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह को वोट देने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि भाजपा प्रत्याशी को वोट दिलाने का काम प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा डरा-धमकाकर जबरन करवाया जा रहा है.
दरअसल, वायरल हुए विडियोज़ में एक विडियो बेगूसराय के बावनगांवा पंचायत का है. उसमें एक महिला चिल्ला-चिल्लाकर बता रही है कि वह एक नंबर पर सीपीआई प्रत्याशी कन्हैया को वोट डालना चाहती थी. लेकिन, प्रशासन ने जबरन उसका वोट दो नंबर यानी गिरिराज सिंह को डाल दिया.
https://www.youtube.com/watch?v=76pS8CmUFjk&feature=youtu.be
यह मामला सामने आते ही घटनास्थल पर लोगों ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये हैं. आक्रोशित लोगों को कहना है कि यहां का प्रशासन भाजपा समर्थक बना हुआ है. और हमें फूल पर बटन दबाने को मजबूर कर रहा है.
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में बेगूसराय सीट पर पूरे देश की नज़र बनी हुई है. क्योंकि यहां से सीपीआई(एम) उम्मीदवार के रूप में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ़ विवादितों बयानो से हमेशा चर्चा में रहने वाले गिरिराज सिंह भाजपा उम्मीदवार हैं. गठबंधन सरकार की तरफ तनवीर हसन मैदान में हैं.