निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मुझे कपड़े उतारकर डांस करने के लिए कहा था- तनुश्री दत्ता
तनुश्री ने कहा कि वे इरफ़ान खान और सुनील शेट्टी की बड़ी इज्ज़त करती हैं, क्योंकि इन लोगों ने उस समय मेरे लिए स्टैंड लिया था।
फ़िल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया तनुश्री दत्ता ने कहा है कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने चॉकलेट फ़िल्म की शूटिंग के दौरान उनका शारीरिक उत्पीड़न किया था। तनुश्री ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री ने उनसे कपड़े उतारकर इरफ़ान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करने के लिए कहा था।
अंग्रेजी अखबार डीएनए को दिए इंटरव्यू में तनुश्री ने बताया कि चॉकलेट फ़िल्म के एक सीन में क्लोज़ अप शॉट लेना था, इसमें मेरा सीन नहीं था फिर भी विवेक अग्निहोत्री ने कपड़े उतारकर नाचने के लिए कहा। इस समय इरफ़ान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक अग्निहोत्री को रोका था।
डीएनए से तनुश्री ने कहा- इरफ़ान और सुनील शेट्टी ने कहा था कि हमें पता है कि फ़िल्म का यह सीन कैसे करना है, क्यूज की कोई जरूरत नहीं है। तनुश्री को डांस करने की कोई जरूरत नहीं है।’
तनुश्री दत्ता ने कहा कि वह इरफ़ान खान और सुनील शेट्टी की बहुत इज्ज़त करती हैं, क्योंकि इन लोगों ने तब स्टैंड लिया था।
ग़ौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने मी टू कैम्पेन के तहत नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी पर यौन शोषण के गम्भीर आरोप लगाए हैं।