May a good source be with you.

कांग्रेस ने लॉन्च किया चुनाव अभियान का थीम सॉन्ग, ‘अब होगा न्याय’ के जरिए जनता के बीच अपनी योजनाओं को लेकर जाएगी पार्टी

थीम गीत ‘’मैं ही तो हिंदूस्तान हूं” में किसान, रोजगार, नोटबंदी, महिला सुरक्षा, जीसएटी और अन्य मुद्दों की चर्चा की गई है.

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार 7 अप्रैल को अपना थीम गीत और नारा जारी किया है. ‘अब होगा न्याय’ नामक नारे से पार्टी इस चुनाव में अपने मेनिफ़ेस्टो को जन जन तक पहुंचाने जा रही है. पार्टी ने इसका पोस्टर भी लॉन्च किया है.

इसे लॉन्च करते हुए कांग्रेस ने कहा कि समाज का हर वर्ग न्याय की मांग कर रहा है. सरकार ने लोगों को सपना दिखा कर चकनाचूर कर दिया है. इसलिए कांग्रेस अपने ‘न्याय’ थीम के साथ जनता के बीच जाएगी.

द क्विंट के मुताबिक कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि मोदी सरकार में देश ने अच्छे दिन नहीं, बल्कि ख़राब दिन देखे. देश की हालत ख़राब हुई है.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, “कांग्रेस का चुनावी अभियान ‘न्याय’ के आसपास केंद्रित होगा. यह शब्द सिर्फ पार्टी की न्यूनतम आय गारंटी योजना के लिए नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को न्याय प्रदान करने के प्रतीक के रूप में है.”

उन्होंने कहा कि, “समाज का हर वर्ग न्याय मांग रहा है. मोदी सरकार ने लोगों को सपना चकनाचूर किया है. समाज का हर वर्ग उत्पीड़ित महसूस कर रहा है.”

बता दें कि पार्टी के थीम सॉन्ग को मेनिफ़ेस्टो में शामिल अन्य योजनाओं के इर्द गिर्द केंद्रित रखा गया है. यह गीत जावेद अख़्तर ने लिखे हैं और अभियान विडियो निखिल आडवाणी द्वारा फिल्माया गया है.

थीम गीत ‘’मैं ही तो हिंदूस्तान हूं” में किसान, रोजगार, नोटबंदी, महिला सुरक्षा, जीसएटी और अन्य मुद्दों की चर्चा की गई है.

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार लॉन्चिंग से पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी को गीत के उन हिस्से को हटाने के लिए कहा जिसमें सांप्रदायिक सद्भावना का उल्लेख था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+