May a good source be with you.

शर्मनाक: देश में शोक का माहौल, पर अख़बारों के विज्ञापन में मुस्कुराते दिखे PM मोदी

वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन के विज्ञापन में पीएम मोदी का मुस्कुराता हुआ चेहरा दिखाई दे रहा है

देश भर में एक ओर न्यूज़ चैनलों और अख़बारों की सुर्ख़ियों में जहां कल पुलवामा के आतंकी हमले की दर्दनाक घटना छाई हुई है तो वहीं दूसरी ओर ऐसे ही मीडिया माध्यमों में पीएम मोदी का हंसता हुआ चेहरा भी देखा जा सकता है.

वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने का पूरे एक पेज का विज्ञापन अख़बारों में छाया हुआ है, जिसमें पीएम का मुस्कुराता चेहरा दिखाई दे रहा है.

देश में शोक की लहर है. ऐसे माहौल में भी न तो इस आयोजन को ही रद्द किया गया, ना ही पीएम ने इसमें शामिल होने से बचने की कोशिश की.

विज्ञापन में पीएम मोदी के मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ लिखा है- “भारत की पहली इंजन रहित, सेमी हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत एक्सप्रेस आज प्रधानमंत्री द्वारा देश को सौंपी जाएगी.”

ग़ौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमले में CRPF के लगभग 4 दर्जन से ज्यादा जवान मारे गए थे, जबकि कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+