May a good source be with you.

अनुच्छेद 370ः लंदन में PM मोदी का अपमानजनक पोस्टर AMU छात्रों के हवाले से साझा

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

सोशल मीडिया में एक पोस्टर प्रसारित किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है –“Modi the dracula of Kashmir-मोदी कश्मीर का ड्रैकुला”। इसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हवाले से साझा किया गया है।

ट्विटर पर हैशटैग #aligarhmuslimuniversity का उपयोग करके पोस्टर को व्यापक रूप से साझा किया गया है।

फेसबुक पर भी यह पोस्टर प्रसारित है।

https://www.facebook.com/samvadkhabar/posts/648716245537972

भारत का नहीं

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि इस पोस्टर को ना तो AMU के छात्रों द्वारा और ना ही देश के किसी भी हिस्से में रखा गया है। यह बैनर हाल ही में लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर आयोजित हुए विरोध प्रदर्शन में लगाया गया था।

15 अगस्त को, भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर के विशिष्ट दर्जे को अप्रभावी करने के लिए अनुच्छेद 370 पर लिए गये फैसले के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने आयोग के बाहर पाकिस्तानी और कश्मीरी झंडे लहराए थे। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रैली में खालिस्तान के झंडे भी लहराए गए, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया था जब प्रदर्शनकारियों ने जूते, बोतल, अंडे वगैरे फेंकना शुरू कर दिया।

एक पाकिस्तानी ट्विटर उपयोगकर्ता ने भी इस पोस्टर को साझा किया था जो अभी सोशल मीडिया में झूठे दावे से वायरल है।

अलीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया में प्रसारित इस गलत सूचना का संज्ञान लिया और एक ट्वीट के माध्यम से स्पष्ट किया कि यह पोस्टर को AMU छात्रों द्वारा नहीं लगाया गया था।

इस तरह लंदन में अनुच्छेद 370 को अप्रभावी करने के निर्णय के खिलाफ हुए प्रदर्शन में उपयोग किए गए पोस्टर को सोशल मीडिया में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर निशाना साधने के लिए साझा किया गया।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+