राहुल गांधी का नहले पर दहला, कहा- राज्यपाल जी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरा के लिए हम तैयार, आप हमारी लोगों-नेताओं से मुलाक़ात सुनिश्चित करें
“इस दौरे के लिए हमें किसी विशेष विमान की जरूरत नहीं है, बस आप घाटी में हमारे घूमने और आम लोगों से मिलने की आजादी दें”
राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के उस चुनौती को स्वीकार कर लिया है जिसमें उन्होंने राहुल को कश्मीर दौरा के लिए आमंत्रित किया था. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि विपक्ष के नेताओं का एक समूह और मैं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आने के आपके निमंत्रण को स्वीकार करते हैं.
गांधी ने आगे लिखा, “इस दौरे के लिए हमें किसी विशेष विमान की जरूरत नहीं है, बस आप घाटी में हमारे घूमने और आम लोगों से मिलने की आजादी सुनिश्चित कर दें. हमें मुख्यधारा के नेताओं और वहां तैनात जवानों से मुलाक़ात करने दें.”
Dear Governor Malik,
A delegation of opposition leaders & I will take you up on your gracious invitation to visit J&K and Ladakh.
We won’t need an aircraft but please ensure us the freedom to travel & meet the people, mainstream leaders and our soldiers stationed over there. https://t.co/9VjQUmgu8u
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 13, 2019
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने राहुल गांधी कश्मीर आने को न्यौता देते हुए कहा था कि मैं विमान भेजता हूं. राहुल गांधी यहां आकर जमीनी स्थिति को देखें और फिर बोलें.
"Will send you plane, come here, observe": J&K Governor Satya Pal Malik to Rahul Gandhi https://t.co/zaX2SYFNJl pic.twitter.com/yG3AgYMsox
— NDTV (@ndtv) August 12, 2019
राहुल गांधी का यह ट्वीट इसी संदर्भ में आया है. अब देखना होगा कि क्या जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल अपने वादा निभा पाते हैं या नहीं.