May a good source be with you.

कश्मीरी लड़कियों पर घिनौना है हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर का बयान, RSS की ट्रेनिंग को दर्शाती है ये मानसिकता: राहुल गांधी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जम्मू कश्मीर के लड़कियों को लेकर शर्मनाक बयान देते हुए कहा था कि अब शादी के लिए कश्मीर से भी लड़कियां ला सकते हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर की लड़कियों पर किए गए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि कश्मीरी लड़कियों पर मनोहर लाल खट्टर का बयान घिनौना है.

ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा है, “कश्मीरी लड़कियों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री का बयान घिनौना है और यह दर्शाता है कि एक कमजोर, अस्थिर और निराश मानसिकता के व्यक्ति पर आरएसएस की विचारधारा क्या असर डालती है. महिलाएं पुरुषों की संपत्ति नहीं हैं.”

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जम्मू कश्मीर के लड़कियों को लेकर शर्मनाक बयान दिया था कि लोग कह रहे हैं कि अब शादी के लिए कश्मीर से भी लड़कियों को ला सकते हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+