May a good source be with you.

ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार सुस्ती, मारुति सुजुकी ने उत्पादन में 25% कटौती की

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसने जुलाई 2019 में 1,33,625 वाहनों का उत्पादन किया है.

भारत में सबसे ज्यादा कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी अपने जुलाई महीने के उत्पादन में 25.15 फीसदी की कटौती की है. यह गिरावट लगातार छह महीने से जारी है.

बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसने जुलाई 2019 में 1,33,625 वाहनों का उत्पादन किया है. एक पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,78,533 इकाइयों का उत्पादन किया था.

कंपनी प्रबंधक ने यह भी बताया कि पिछले महीने 1,30,541 यात्री वाहनों का उत्पादन किया गया. जुलाई 2018 में यह आंकड़ा 1,75,456 इकाइयों पर था. इस दौरान, 25.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

बता दें कि देश की ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार इस सेक्टर में भारी संख्या में नौकरियां घटने वाली है. करीब 10 लाख लोगों का रोज़गार छिना जा सकता है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+