राष्ट्रीय एकता को मजबूती जम्मू-कश्मीर को हिस्सों में बांटने और संविधान का उल्लंघन करने से नहीं मिलती: धारा 370 पर राहुल गांधी
‘भाजपा ने सत्ता का जो दुरुपयोग किया है उससे हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है.’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की है. राहुल ने कहा है कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर राष्ट्रीय सुरक्षा को संकट में डाल दिया है.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘राष्ट्रीय एकता को मजबूती जम्मू-कश्मीर को हिस्सों में बांटने, वहां के नेताओं को गिरफ्तार करके रखने और संविधान का उल्लंघन करने से नहीं मिलती है. यह देश लोगों से बना है ना कि ज़मीन के हिस्से से. भाजपा ने सत्ता का जो दुरुपयोग किया है उससे हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है.’
National integration isn’t furthered by unilaterally tearing apart J&K, imprisoning elected representatives and violating our Constitution. This nation is made by its people, not plots of land.
This abuse of executive power has grave implications for our national security.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 6, 2019
बता दें कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A को हटा दिया है. इस फैसले के ऐलान से पहले जम्मू-कश्मीर के कई नेताओं को नज़रबंद किया गया था. राजनैतिकों की गिरफ्तारी भी की गई है. सरकार ने जम्मू कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा भी दिया है. राज्यसभा में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, पीडीपी सहित वामदलों ने इस विधेयक के ख़िलाफ़ मतदान किया है.