उन्नाव रेप केस: BJP विधायक कुलदीप सेंगर ने पीड़िता के घर पर निगरानी करने को लगा रखे थे CCTV कैमरे
कुलदीप सिंह सेंगर के घर की दीवार के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था. इससे पीड़िता से मिलने आने वाले लोगों पर भी नज़र रखी जा रही थी.
उन्नाव रेप केस में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के ख़िलाफ़ एक नई सच्चाई सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप सिंह सेंगर ने रेप पीड़िता और उसके परिवार वालों पर नज़र रखने के लिए अपने घर के कैम्पस में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था.
मलयालम न्यूज़ चैनल मनोरमा न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक बलात्कार का आरोप लगने के बाद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने रेप पीड़िता के परिवार वालों पर नज़र बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा लिए. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कुलदीप सिंह सेंगर के घर की दीवार के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था. इससे पीड़िता से मिलने आने वाले लोगों पर भी नज़र रखी जा रही थी. कुलदीप सिंह सेंगर के रसूख के कारण गांव के किसी भी व्यक्ति ने इसे लेकर आपत्ति नहीं जताई.
Found a CCTV camera in BJP MLA Kuldip Singh Sengar's home in Makhi village, just to observe the moments of #Unnao Girl. @manoramanews
exclusive ground report. @itsmeeSaju@NishaPurushoth2 @sunetrac@vinodjosehttps://t.co/RCkNyQFNkX— Sanakan Venugopal (@vssanakan) August 1, 2019
कारवां पत्रिका के कार्यकारी संपादक विनोद के. जोस ने राष्ट्रीय मीडिया की चुप्पी पर कहा है, “मलयालम चैनल ने बताया कि कैसे भाजपा नेता और बलात्कारी सेंगर ने रेप पीड़िता के घर की निगरानी की नियत से अपने दीवार पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया. चैनल का कहना है कि उनका रिपोर्ट एक्सक्लूसिव है. क्या हिन्दी और अंग्रेजी मीडिया को यह रिपोर्ट नहीं करनी चाहिए थी?”
A Malayalam channel shows how the BJP leader and rapist Sengar had fixed a camera focusing the rape victim’s house, watching their movements and visitors.. The channel says report is their exclusive. Isn’t it what the Hindi and English press can and should report easily? https://t.co/Df1rOEgFxP
— Vinod K. Jose (@vinodjose) August 1, 2019
बता दें कि 2017 में एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसके साथ बलात्कार किया है. इसके बाद से ही पीड़िता के परिवार वालों को परेशान किया जाने लगा. पिछले साल पुलिस हिरासत में संदेहास्पद स्थिति में पीड़िता के पिता की मौत हो गई. इसके बाद पिछले हफ्ते एक सड़क दुर्घटना में उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों की भी मौत हो गई है. फिलहाल पीड़िता की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है.