BJP महासचिव कैलाश विजवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश की गुंडागर्दी, निगम अधिकारी की बल्ले से की पिटाई
आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकी देते हुए उन्हें 10 मिनट में वहां से निकल जाने को कहा.
भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय की गुंडागर्दी सामने आई है. एक वायरल हुए विडियो में विधायक क्रिकेट बैट से नगर निगम अधिकारी पर हमला करते दिख रहे हैं.
दरअसल, बुधवार को निगम की टीम इंदौर के गंजी कंपाउंड स्थित जर्जर मकान को तोड़ने पहुंची थी, लेकिन किसी बात को लेकर आकाश विजयवर्गीय उनसे उलझ गए. उन्होंने मौजूद अधिकारियों के साथ बदसलूकी की. साथ ही उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकी देते हुए 10 मिनट में वहां से निकल जाने को कहा.
#WATCH Madhya Pradesh: Akash Vijayvargiya, BJP MLA and son of senior BJP leader Kailash Vijayvargiya, thrashes a Municipal Corporation officer with a cricket bat, in Indore. The officers were in the area for an anti-encroachment drive. pic.twitter.com/AG4MfP6xu0
— ANI (@ANI) June 26, 2019
बता दें कि आकाश विजयवर्गीय इंदौर-3 विधानसभा सीट से विधायक हैं. इससे पहले भी वो कई विवादित टिप्पणियों के वज़ह से चर्चा में रहे हैं. कांग्रेस ने इस घटना को लेकर विधायक पर कार्रवाई की मांग की है.