जहां नहीं थी नफ़रत और मॉब लिंचिंग की घटनाएं, हमें लौटा दीजिए वो पुराना इंडिया: गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के मौके पर ये बातें कही.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने झारखंड में हुए मॉब लिंचिंग की घटना पर रोष जताया है. संसद में भाजपा सरकार को घेरते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारे का गुणगाण करने वाले लोग सत्ता में हैं और देश में नफ़रत और लिंचिंग चरम पर है.
राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव के मौके पर राज्यसभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “..पुराना इंडिया कहां गया, मैं निवेदन करता हूं आप न्यू इंडिया अपने पास रखिए हमें ओल्ड इंडिया दे दीजिए. कोई नफ़रत नहीं थी, कोई गुस्सा नहीं था, कोई लिंचिंग नहीं थी, हमको वो इंडिया दीजिए जहां हिन्दू-मुसलमान-सिख-इसाई भाई की तरह रहे. एक-दूसरे के लिए जान की बाजी लगाए.”
“I request you to keep the new India to yourself and give us our old India where there was no hatred, anger or lynching”: Ghulam Nabi Azad, Senior Congress leader in Rajya Sabha pic.twitter.com/Xm6QdJL900
— NDTV (@ndtv) June 24, 2019
बता दें कि बीते मंगलवार, 18 जून को झारखंड के जमशेदपुर जिले में करीब 15 लोगों की भीड़ ने मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगाकर 24 वर्षीय तबरेज अंसारी को बिजली के खंभे से बांधकर मारा था. जिससे उसकी मौत बीते 22 जून को हो गई. इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ तबरेज अंसारी को “जय श्री राम और जय हनुमान बोलने के लिए मजबूर कर रही है.”