एएन-32 विमान हादसा : छह शव बरामद
एएन-32 विमान तीन जून को लापता हुआ था और इसके मलबे का पता 11 जून को चल पाया.
पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से भारतीय वायुसेना दुर्घटनास्थल पर, शव बरामद करने की कोशिश कर रही थी. खराब मौसम की वजह से हवाई अभियानों में लगातार दिक्कत आ रही थी.
एएन-32 विमान तीन जून को लापता हुआ था और इसके मलबे का पता 11 जून को चल पाया.
एएन-32 विमान हादसे में जान गंवाने वाले वायुसेना के छह कर्मियों के शव और सात अन्य लोगों के पार्थिव अवशेष बरामद किए जा चुके हैं. आधिकारिक सूत्रों ने वृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.