May a good source be with you.

पत्रकार प्रशांत कनौजिया जमानत पर रिहा

रिहाई को लेकर प्रशांत ने कहा कि उन्हें देश के संविधान पर पूरा भरोसा है.

रिहाई में हो रही देरी के बीच पत्रकार प्रशांत कनौजिया आख़िरकार जेल से बाहर आ गए हैं.  रिहाई को लेकर उन्होंने कहा कि देश के संविधान पर उन्हें पूरा विश्वास है.

बता दें कि बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर पत्रकार प्रशांत कनौजिया को उनके दिल्ली स्थित निवास से गिरफ़्तार किया था, जिसके ख़िलाफ़ उनकी पत्नी जागीशा अरोड़ा ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि हम मानते हैं कि ऐसे ट्वीट नहीं लिखे जाने चाहिए थे लेकिन इसके लिए गिरफ़्तारी कैसे सही है?

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसीजेएम ने तीन शर्तों पर रिहाई का आदेश दिया है. कोर्ट ने प्रशांत के सामने जो शर्तें रखी हैं, इसमें कोर्ट के आदेश पर बुलाने पर हाजिर होने, सबूतों के साथ छेड़छाड़ न करने और आगे से दोबारा ऐसा न करने की शर्त शामिल है. जज ने रिहाई आदेश पर सिग्नेचर कर दिया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+