May a good source be with you.

मेरठ पुलिस की बेरहमी: किन्नर समुदाय पर जमकर बरसाई लाठियां, देखें विडियो

इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें पुलिस की लाठियों से खुद को बचने के लिए किन्नर समुदाय के लोग इधर-उधर भाग रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने बीते सोमवार को ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई हैं. यह घटना ज़िले के लाल कुर्ती पुलिस स्टेशन के परिसर में हुई है.

इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें पुलिस बेरहमी से किन्नरों पर लाठी बरसाती हुई नज़र आ रही है और किन्नर समुदाय के लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं.

https://twitter.com/Benarasiyaa/status/1138001928292524032

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार किन्नर समुदाय के दो समूह आशीर्वाद देने के लिए फव्वारा चौक स्थित एक घर में पहुंचे थे. लेकिन लोगों से मिले उपहार को बांटने को लेकर एक समूह ने  दूसरे समूह के साथ झगड़ा शुरू कर दिया.

इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों समूहों को थाने ले गई. लेकिन पुलिस स्टेशन में  किन्नरों ने कथित तौर पर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनपर लाठीचार्ज किया.

इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने एएनआई  से कहा, “उपद्रव पैदा करने के बाद किन्नरों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया.” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया होगा तो उसकी जांच भी की जाएगी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+