अलीगढ़ मर्डर केसः चंद पैसों के लिए 3 साल की बच्ची की गला घोटकर हत्या, पोस्टमार्टम में नहीं हुई बलात्कार की पुष्टि
एक अन्य बयान में डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने कहा कि मामले में पोस्को एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सिर्फ चंद पैसों की खातिर 3 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या का मामला प्रकाश में आया है. अलीगढ़ के टप्पल इलाके में पैसों की लेन-देन को लेकर आरोपियों ने ट्विंकल नामक बच्ची का अपहरण कर गला घोटकर हत्या कर दी.
इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने कहा, “हम इस मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत करेंगे और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजेंगे. ताकि बच्ची को न्याय मिले.”
एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार मृतक बच्ची के पिता बनवारी लाल शर्मा ने 10 हज़ार रुपए का कर्ज लिया था. लेकिन जब वह पैसे नहीं चुका पाया तो आरोपियों ने बीते 31 मई को बच्ची का अपहरण कर लिया. 3 दिन बाद 2 जून को बच्ची का शव घर के पास कूड़ाघर में मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की हत्या गला घोटकर की गई है. पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपियों जाहिद और असलम को गिरफ़्तार किया है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से रेप की बात सामने नहीं आई है. बच्ची की हत्या गला घोटकर की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. मामला दो समुदायों से जुड़ा है, इसलिए तनाव पैदा होने आशंका को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.”
उक्त प्रकरण मे @sspaligarh @ips06akash महोदय द्वारा दी गयी बाईट । pic.twitter.com/DgnmIHtIwe
— ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) June 6, 2019
इस मामले को लेकर डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने कहा, “मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र (SPRA) के तहत एसआईटी का गठन किया गया है. फॉरेंसिक साइंस टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और विशेषज्ञों की एक टीम को भी एसआईटी में शामिल किया गया है. इस मामले में एसआईटी फास्ट ट्रैक आधार पर कार्रवाई करेगी. आरोपियों के ख़िलाफ़ पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.”
DG* (Law&Order) Anand Kumar: SIT formed under Superintendent of Police rural area (SPRA). Forensic science team, Special Operation Group (SOG) & a team of experts also in the SIT to conduct investigation on a fast track basis. POCSO Act will also be there in the case. https://t.co/cM7tmo9WND
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 7, 2019
ग़ौरतबल है कि सोशल मीडिया पर बच्ची की हत्या को लेकर गलत सूचनाएं और अफवाहें फैलाई जा रही हैं.