राजस्थानः किसान की खेत में करंट लगने से मौत, परिजनों ने विद्युत विभाग के ख़िलाफ़ दर्ज करवाई लापरवाही की शिकायत
पुलिस जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि जांच के बाद लापरवाही करने वाले अधिकारी की जिम्मेदारी तय होने पर उसके खिलाफ जांच की जायेगी.
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र में गुरूवार को खेत में काम करने के दौरान जमीन में करंट आ जाने से एक किसान की मौत हो गई.
पुलिस जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि रामसीसर भेड़वालिया गांव के एक खेत में काम कर रहे किसान उदराम जाट (21) की जमीन में करंट आ जाने से मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के रिश्तेदार रेवतराम ने विद्युत विभाग के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज करवायी है.
सिंह ने बताया कि जांच के बाद लापरवाही करने वाले अधिकारी की जिम्मेदारी तय होने पर उसके खिलाफ जांच की जायेगी. मृतक किसान सात बहनों एक इकलौता भाई था और उसकी शादी एक माह पहले हुई थी.